ग्राम सेमला रामसिंह निवासी राजकुमार वर्मा ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद मेहनत और लगन से डॉक्टर बनने का अपना सपना साकार किया। बेहतर शिक्षा के लिए उन्होंने सीनियर बालक छात्रावास, कुरावर में चार वर्ष रहकर अध्ययन किया। गांव से शहर आकर पढ़ाई के दौरान अनेक कठिनाइयां सामने आईं, लेकिन राजकुमार ने कभी हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखते हुए निरंतर मेहनत की। आज उनका डॉक्टर बनने का सपना साकार हो चुका है। डॉ. राजकुमार वर्मा की सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन हों, मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।