उमरिया 3 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय एवं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर विभागीय संस्थाओं का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओ के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने झुंगाटोला, महुरी में जन मन योजना से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र पहंुचकर वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उन्होंने छोटे छोटे बच्चों आशीष व मनीष से आंगनबाडी केंद्र में मिलने वाले भोजन तथा अन्य व्यवस्थाओ की जानकारी ली तथा बच्चो के साथ बैठकर भोजन का स्वाद भी चखा। उन्होंने आंगनबाडी केंद्र में बच्चो के लिए वजन मशीन क्रय करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र महुरी में मरीजों के इलाज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होने शासकीय माध्यमिक शाला महुरी में विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अभय सिंह ने निर्देश दिए कि विद्यालय की बाउण्ड्रीवाल बनानें एवं शौचालय निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करें। भ्रमण के क्रम में कलेक्टर ने देवरीमजरा की उचित मूल्य दुकान का निरीक्षण कर चालू माह का खाद्यान्न तत्काल उठाव कर वितरित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर प्रत्युष श्रीवास्तव ने कौडिया 63 में नव निर्मित पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा वर्षो से बंद ई पंचायत भवन को साफ सुथरा कराकर आवश्यक गतिविधि संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होने आयुष्मान आरोग्य मंदिर जरहा, पंचायत भवन गोपालपुर, आंगनबाडी केंद्र गोपालपुर तथा धनगीटोला गोपालपुर में जन मन से निर्मित अंागनबाडी केंद्र का निरीक्षण किया।

उन्होन गोपालपुर विद्यालय मंे गत जुलाई माह से खाद्यान्न न प्राप्त होने पर मध्यान्ह भोजन निर्माण में अवरोध पर तत्काल खाद्यान्न की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होने विद्यालय में गैस सिलेंडर से ही मध्यान्ह भोजन बनानें के निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में पशु चिकित्सालय कंचनपुर के भ्रमण के दौरान पशुओ के टीकाकरण की जानकारी प्राप्त की गई तथा प्राथमिक स्वास्थ्य कंेंद्र घुलघुली का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान सीईओ जनपद प्रभांशु सिंह सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।