उमरिया 10 सितंबर। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के मार्गदर्शन में जिले में पोषण माह 2026 का शुभारंभ जनसहभागिता के साथ किया गया। इस वर्ष पोषण माह की थीम “ हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी ” रखी गई है।
पोषण माह के शुभारंभ अवसर पर जिले के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण जागरूकता गतिविधियां, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, बच्चों, हितग्राहियों तथा समुदाय के सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता की।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री रुचि बागरी द्वारा स्वयं विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रमों में सहभागिता की गई।उन्होंने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, हितग्राहियों एवं समुदाय के सदस्यों को आंगनवाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने तथा बच्चों के पोषण एवं सर्वांगीण विकास के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा बाल विवाह मुक्त समाज की स्थापना के लिए शपथ दिलाई गई। पोषण माह के दौरान जिले में कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के पोषण एवं स्वास्थ्य, गर्भवती एवं धात्री माताओं के पोषण तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के प्रति जनसहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


