रक्षा
लोकायन-2026 अभियान के तहत भारतीय नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शिनी मिस्र के अलेक्जेंड्रिया बंदरगाह पहुंचा
भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी अपने वर्तमान लोकायन-2026 अंतरमहासागरीय अभियान के तहत 23 सितंबर 2026 को मिस्र के ऐतिहासिक बंदरगाह शहर अलेक्जेंड्रिया पहुंचा। इस अभियान के दौरान अलेक्जेंड्रिया में इस पोत का यह दूसरा दौरा है।








