विवाह पंजीयन, संबल अनुग्रह सहायता, लाडली लक्ष्मी, प्रसूति सहायता व वृद्धावस्था पेंशन योजना के प्रमाण पत्र मौके पर वितरित शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुँचाने और उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’, सेवा सेतु अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को कृषि उपज मंडी प्रांगण करैरा में शिविर का सफल आयोजन किया गया।

करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक,ग्वालियर संभाग के संभागायुक्त श्री मनोज खत्री भी शिविर में शामिल हुए। कलेक्टर तथा जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का पारदर्शी तरीके से समाधान करना और योजनाओं का लाभ अंतिम छोर के पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना रहा। शिविर के दौरान अधिकारियों ने आमजन की समस्याएँ सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया।

जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र एवं हितलाभ की सामग्री मौके पर ही वितरित की। नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता से करें समाधान-विधायक शिविर को संबोधित करते हुए करैरा विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने कहा कि सेवा सेतु अभियान एवं मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अवसर पर आयोजित इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने विद्युत संबंधी समस्या, राजस्व मामलों का जिक्र करते हुए सीमांकन, बटांकन व नामांतरण के प्रकरणों का त्वरित निराकरण की बात कही। उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता से आमजन की शिकायतों का निराकरण करें और शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएं।

जनप्रतिनिधियों ने दिया योजनाओं का लाभ उठाने का संदेश आयोजित शिविर के दौरान जिलाध्यक्ष श्री जसमंत जाटव ने सरकार की कल्याणकारी नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रशासन आमजन के द्वार तक पहुँचकर सेवा भाव से कार्य कर रहा है।

वहीं जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पुष्पेंद्र जाटव ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस शिविर में उपस्थित सभी ग्रामीण एवं नगरवासी शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी लें और आगे आकर उनका अधिक से अधिक लाभ उठाएँ। पात्र हितग्राहियों को मौके पर मिली विभिन्न शासकीय योजनाओं की सौगात जनसंवाद शिविर के दौरान शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान किया गया।

श्रीमती लाली कुशवाह / तेज सिंह कुशवाह द्वारा शिविर में आवेदन प्रस्तुत करते ही मौके पर ही विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र बनाकर प्रदाय किया गया। ग्राम बरौदी की वामिका लोधी, टीला करैरा की सौम्या प्रजापति, सिल्लारपुर की काव्या लोधी एवं सिल्लारपुर की सरखी आदिवासी को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र सौंपे गए।

संबल योजना अनुग्रह सहायता अंतर्गत ग्राम राजगढ़ निवासी पुष्पेन्द्र बघेल, सिल्लारपुर निवासी कौशल्या बाई, टीला निवासी बिमला जाटव तथा काली पहाड़ी निवासी विद्या जाटव को 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

मुख्यमंत्री प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत ग्राम बगैधरी की खुशबू अहिरवार, दिदावली की पूजा कुशवाह, डामरौन कलां की वंदना पाल, भतवारी की कमला कुशवाह एवं काली पहाड़ी की रश्मी वंशकार को 12-12 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई।

पेयजल गुणवत्ता टेस्ट किट एवं फूड बास्केट सिल्लारपुर की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शशि सेन, टोडा की सुमन यादव, चिन्नौद की संगीता कुशवाह, बैसोशकला की उर्मिला तिवारी एवं कारोठा की स्नेहलता खरे को पेयजल गुणवत्ता टेस्ट किट प्रदान की गई। इसके साथ ही जरूरतमंदों को फूड बास्केट का वितरण भी किया गया। इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत रफीक, मीना लोधी, लालाराम कोली, गनेशी अहिरवार एवं राम अहिरवार को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

वरिष्ठ अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक रहे उपस्थित शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजय राज, एसडीएम करैरा श्री अनुपम शर्मा सहित विभिन्न विभागों के ज़िला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ग्रामीण व हितग्राही उपस्थित रहे।