कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा द्वारा प्राथमिक विद्यालय सलमान्या के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कक्षा 01 के छात्र 6 वर्षीय शुभम की चित्रकलां प्रतिभा से प्रभावित होकर बच्चें की प्रतिभा को निखारने के लिए संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश शिक्षको को दिये। उन्होंने कहा कि छोटी उम्र में बेहतरीन पेंटिंग बनाने वाले बच्चें के ड्रांइग शीट एवं कलर उपलब्ध कराये जायें।
इस अवसर पर उन्होंने शुभम से पढाई के संबंध में चर्चा की और पहाडा भी सुना। शुभम द्वारा सुनाये गये दो के पहाडे को सुनकर उन्होंने से शाबाशी भी दी। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री कार्तिकेय जायसवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय शाक्य, एसी ट्राइबल श्री राकेश गुप्ता, डीपीसी श्री शुभम अग्निहोत्री, डीपीओ महिला बाल विकास श्री श्यामबाबू खरे आदि अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा ने प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अध्ययन एवं अध्यापन की व्यवस्था का जायजा लिया तथा बच्चों से किताब भी पढवाई। कक्षा 4 की छात्रा निशा आदिवासी ने हिंदी की किताब का वाचन किया, जिस पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा पढाई की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया गया।
इस दौरान उन्होंने मध्यान्ह भोजन मैन्यू अनुसार उपलब्ध कराये जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये, साथ ही आज मैन्यू अनुसार भोजन नही दिये जाने पर विद्यालय के हैडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सलमान्या में आंगनबाडी केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया गया तथा पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने शासकीय कैम्पस में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने हेतु भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर का अवलोकन
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा सलमान्या में आयुष्मान आरोग्यम मंदिर उप स्वास्थ्य केन्द्र का अवलोकन किया गया तथा स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार भी मौजूद रहे। कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा द्वारा निरीक्षण के दौरान ओपीडी रजिस्टर का अवलोकन किया गया तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए आये रोगियों से चर्चा की गई, आज की ओपीडी 21 रोगियों की पाई गई।




