जिले में स्थित संत सिंगाजी थर्मल पावर प्लांट में "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" के अंतर्गत युवाओं के लिए 127 से अधिक रिक्तियां जारी की गई हैं। प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य ने बताया कि योजना के तहत पात्र अभ्यर्थियों को कार्य के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा तथा स्नातक (इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग) उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान ₹8,000 से ₹10,000 तक का मानदेय प्रदान किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। "मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना" से संबंधित पात्रता, रिक्तियों एवं आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी आधिकारिक पोर्टल mmsky.mp.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है।


