शासन द्वारा सोयाबीन उत्पादक किसानों के लिए भावान्तर योजना लागू की गयी है। भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान को पंजीयन कराना होगा।

उप संचालक कृषि ने जानकारी देते हुए बताया कि भावान्तर योजना में पंजीयन के लिए 15 सहकारी समितियों को पंजीकृत किया गया हैं जिसमे पंजीयन केंद्र-एमार्गिद समिति कृषि उपज मंडी रेणुका माता रोड बुरहानपुर, वृहत्ताकार सेवा सहकारी संस्था दर्यापुर, निम्बोला, सुक्ता, खातला, धुलकोट, खकनार, देड़तलाई, तुकईथड, सिरपुर, डोईफोडिया, रतागढ़, परेठा, सीवल, नावरा समिति में पंजीयन करा सकते हैं।

इसके अतिरिक्त किसान एम.पी ऑनलाईन, ग्राहक सुविधा केन्द्र, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे एवं एम.पी. किसान एप्प पर पंजीयन करा सकते है। पंजीयन कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन, समग्र सदस्य आई.डी., भू-अधिकार पुस्तिका, खसरा, वनाधिकार पट्टा की छायाप्रति, आधार की छायाप्रति, मोबाईल नंबर की जानकारी अनिवार्य होगी। भावान्तर योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

पंजीयन की अवधि 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर है। पंजीकृत किसानों को कृषि उपज मंडी में सोयाबीन उपज विक्रय करना होगी।