विश्व संवाद केंद्र, मालवा एवं भारतीय चित्र साधना के सहयोग से उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 (USFF26) का आयोजन आगामी 24 एवं 25 अक्टूबर 2026 को उज्जैन में किया जाएगा। फेस्टिवल के माध्यम से देश की विविध लोक परंपराओं, संस्कृति, समुदायों और समकालीन सामाजिक सरोकारों से जुड़ी कहानियों को फिल्म के माध्यम से मंच प्रदान किया जाएगा।उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026 में दस श्रेणियों के अंतर्गत फिल्मों का आमंत्रण किया गया है।
इनमें ‘नदिया के पार से कांतारा की डोर’ प्रमुख श्रेणियों में शामिल है।
इस श्रेणी के अंतर्गत लोक एवं जनजातीय कला, कहानियों, परंपराओं, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, भाषाओं, त्योहारों और मौखिक परंपराओं को केंद्र में रखने वाली फिल्मों को आमंत्रित किया गया है।‘नदिया के पार से कांतारा की डोर’ श्रेणी में जनजातीय समुदायों के जीवन, प्रकृति एवं भूमि के साथ उनके संबंध, उनकी बदलती आकांक्षाओं तथा समकालीन भारत में उनकी भूमिका और जीवनशैली से जुड़ी कहानियों को प्रस्तुत किया जाएगा।
इस माध्यम से भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और समुदायों की कहानियों को रचनात्मक रूप से सामने लाने का अवसर मिलेगा।फेस्टिवल में Short Films, AI Films, Ad Films एवं Micro Drama सहित विभिन्न श्रेणियों में फिल्मों के लिए आमंत्रण किया गया है।
इसके साथ ही फिल्म निर्माण एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों के लिए Master Classes का भी आयोजन किया जाएगा।फिल्मकारों, विद्यार्थियों, रचनाकारों एवं फिल्म निर्माण में रुचि रखने वाले प्रतिभागी फेस्टिवल में अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां भेज सकते हैं।
Film Submission के साथ-साथ Visitors एवं Volunteers के लिए भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।इच्छुक प्रतिभागी फेस्टिवल की आधिकारिक वेबसाइट ujjainishortfilmfestival.org पर जाकर रजिस्ट्रेशन एवं फिल्म सबमिशन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।फेस्टिवल: उज्जैनी शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल 2026दिनांक: 24–25 अक्टूबर 2026स्थान: उज्जैन, मध्यप्रदेशआयोजक: विश्व संवाद केंद्र, मालवा एवं भारतीय चित्र साधना

