अन्ना साठे मंगल भवन, सौंसर में 66 वां निःशुल्क नेत्र शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में 400 लोगों की नेत्र जांच की गई तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
शिविर में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा नेत्र परीक्षण किया गया। आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी आयोजन में सहयोग प्रदान किया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद नागरिकों को निःशुल्क नेत्र जांच एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा, श्री गया प्रसाद सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री संदीप रघुवंशी ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।




