प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे कारोबारियों के लिए आर्थिक संबल का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से कार्यशील पूंजी के लिए ऋण सहायता उपलब्ध होने से छोटे कारोबारी अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

इटारसी के निवासी पियूष मेहरा ऑनलाइन शॉप का संचालन करते हैं। उन्हें प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपए की ऋण सहायता प्राप्त हुई है। इस आर्थिक सहायता से उन्हें अपने ऑनलाइन कारोबार के संचालन के लिए आवश्यक पूंजी उपलब्ध हुई। ऋण राशि का उपयोग उन्होंने व्यवसाय से जुड़ी आवश्यक जरूरतों को पूरा करने और कारोबार को बेहतर तरीके से संचालित करने में किया।

पियूष मेहरा बताते हैं कि छोटे कारोबार को सुचारू रूप से चलाने के लिए समय-समय पर पूंजी की आवश्यकता होती है। ऐसे में पीएम स्वनिधि योजना के तहत मिली 10 हजार रुपए की ऋण सहायता उनके लिए काफी उपयोगी साबित हुई। इससे उन्हें अपने ऑनलाइन शॉप के कारोबार को व्यवस्थित करने और आगे बढ़ाने में मदद मिली। उन्होंने योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया।

पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य छोटे कारोबारियों एवं स्ट्रीट वेंडर्स को औपचारिक ऋण व्यवस्था से जोड़कर उनके व्यवसाय को निरंतर आगे बढ़ाने में सहायता करना है। योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को चरणबद्ध तरीके से ऋण सुविधा उपलब्ध होती है, जिससे वे अपने कारोबार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।

पियूष मेहरा की कहानी इस बात का उदाहरण है कि समय पर मिलने वाली आर्थिक सहायता छोटे कारोबारियों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है। पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से मिली ऋण सहायता ने उनके ऑनलाइन शॉप व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिला है