राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर ' सेवा संकल्प अभियान ' के अंतर्गत आयोजित ' नमो सेवा कार्यक्रम ' के तहत आज शहपुरा बस स्टैंड में नुक्कड़ नाटक का शानदार मंचन किया गया। "अनकही कहानियों" पर केंद्रित इस नुक्कड़ नाटक को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एकत्रित हुए। कलाकारों ने अपने प्रभावी अभिनय से सामाजिक संदेशों और प्रेरक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने न केवल सराहा बल्कि उससे प्रेरणा भी ली।


