स्वच्छता और लंबित मामलों के तेज़ी से निपटारे पर केंद्रित 'विशेष अभियान 5.0' को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) में इसके डिवीजनों, वैज्ञानिक इकाइयों और स्वायत्त संस्थानों के उत्साह और समर्पित सहयोग के साथ 2 से 31 अक्टूबर 2025 तक चलाया गया।

अभियान के दौरान बनी गति को संस्थागत रूप देने और बनाए रखने के लिए, विभाग ने नवंबर 2025 से अगस्त 2026 के दौरान स्वच्छता, शिकायतों के निवारण, रिकॉर्ड प्रबंधन और कबाड़ के निपटान में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं, जो इस प्रकार हैं:-

क्रम संख्या

श्रेणी

नवंबर 2025 – अगस्त 2026 के दौरान उपलब्धि

सफाई अभियान स्थल

डीबीटी और इसके फील्ड कार्यालयों में 291 जगहों पर सफाई अभियान चलाए गए।

जन शिकायतें और अपील

इस अवधि के दौरान 290 जन शिकायतों और 25 अपीलों का निपटारा किया गया।

खाली कराई गई जगह (वर्ग फुट में)

व्यवस्थित सफाई और रिकॉर्ड प्रबंधन की पहलों के ज़रिए 29,350 वर्ग फुट ऑफिस की जगह खाली कराई गई।

प्राप्त राजस्व (ई-वेस्ट और कबाड़ के निपटान से)

ई-वेस्ट, कबाड़ और बेकार हो चुकी चीज़ों के निपटान से ₹ 38,77,235/- का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस दौरान डीबीटी के स्वायत्त संस्थानों/पीएसयू द्वारा की गई प्रमुख अभियान गतिविधियों और कुछ कार्यों की झलकियाँ इस प्रकार हैं:-

क्रम संख्या

विभाग का नाम

विशेषताएँ

संस्थान का नाम

श्रेष्ठ परिपाटियों के 'पहले और बाद' के चित्र

गतिविधि का महीना, वर्ष

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

ग्रीन हाउस का पिछला हिस्सा

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च

जनवरी 2026

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

बाहरी जगहों की सफाई – वेस्टेज रूम (कचरा कक्ष)

सेंटर फॉर डीएनए फिंगरप्रिंटिंग एंड डायग्नोस्टिक्स

फरवरी 2026

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

बालकनी की सफाई

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोमेडिकल जीनोमिक्स

मार्च 2026

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

ए सी चिलर एरिया (बाहरी)

इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल साइंस एंड रीजेनरेटिव मेडिसिन

अप्रैल 2026

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

ग्रीन हाउस की ओर जाने वाली सड़क का इलाका

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी

जून 2026

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

कॉमन पैसेज (साझा रास्ते) की सफाई

इंस्टीट्यूट ऑफ बायो-रिसोर्सेज एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट

जुलाई 2026

जैव प्रौद्योगिकी विभाग

स्टोर रूम की सफाई

नेशनल ब्रेन रिसर्च सेंटर

जुलाई 2026

डीबीटी के सचिव और नोडल अधिकारी ने ऊपर बताई गई गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा नियमित रूप से की। विभाग ने एससीडीपीएम पोर्टल पर प्रगति को अपडेट करने के लिए ईमानदार और समर्पित प्रयास किए और जैव प्रौद्योगिकी विभाग के प्रशासनिक नियंत्रण वाले सभी कार्यालयों में स्वच्छता सुनिश्चित की।