राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा श्री सुशांत हुद्दार के कुशल नेतृत्व में 12 सितंबर 2026, दिन शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा।

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिन्दवाड़ा के अध्यक्ष श्री हुद्दार द्वारा विद्युत विभाग तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रचार वाहनों को जिला न्यायालय परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इन वाहनों के माध्यम से विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों तथा बाजारों में लोक अदालत में समझौता होने वाले प्रकरणों तथा पक्षकारों को होने वाले फायदों के संबंध में जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री हुद्दार ने प्राधिकरण के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजीनामा के लिये इच्छुक कोई भी पक्षकार या व्यक्ति जो कार्यालय अथवा न्यायालय में संपर्क करता है, उसे पैरालीगल वालेंटियर्स के माध्यम से विशेष सहयोग प्रदान कराया जाए।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री सुधीर मिश्रा, जिला न्यायाधीशगण श्री प्रेमपालसिंह ठाकुर, श्रीमती तृप्ति पाण्डेय, श्री संकर्षण प्रसाद पाण्डेय, श्री अभिषेक नागराज, श्री विपेन्द्र सिंह यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री राकेश सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण छिंदवाड़ा तथा अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री नंदकिशोर साहू, पुस्तकालय सचिव श्री सूर्यकांत वर्मा एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी उपस्थित थे।